गोड्डा, फरवरी 13 -- गोड्डा संवाद सूत्र। तिलका मांझी कृषि महाविद्यालय, गोड्डा में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का समापन गुरुवार को हर्षोल्लास एवं खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और अनुशासन ने पूरे परिसर को ऊर्जावान बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बी.ए.यू., रांची के निदेशक (छात्र कल्याण) डॉ. बी.के. अग्रवाल उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता सह अधिष्ठाता डॉ. अमृत कुमार झा ने की। महाविद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति एवं स्पोर्ट्स कमिटी के सदस्यों के साथ साथ स्वयंसेवकों को भी प्रशस्ति पत्र देकर उनके योगदान की सराहना की गई। इस प्रतियोगिताओं के परिणाम की बात करे तो डिस्कस थ्रो (बालक वर्ग) में सुलेंद्र कुमार ने 23.48 मीटर...