कन्नौज, अप्रैल 16 -- गुरसहायगंज, संवाददाता।नगर के तिर्वा रोड पर पिछले दिनों तेज आंधी के बाद नाला चोक हो गए हैं। नाला की सफाई न होने के कारण उनका गन्दा पानी सड़कों के फुटपाथ पर बह रहा है। इस ओर नगर पालिका प्रशासन उदासीन है। जिससे राहगीरों व दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर के तिर्वा रोड पर बने नाला आए दिन उफनाने लगते हैं। पिछले दिनों आई तेज आंधी के कारण सड़कों की गंदगी नाला में समा गई। इसके बाद नाला चोक हो गए। नाला चोक होने से उनका गंदा पानी फुटपाथ व सड़कों पर बज बजा रहा है। जिससे आसपास के दुकानदारों व राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।दुकानदारों का कहना है कि गंदे पानी की बदबू के कारण सांस लेना मुश्किल हो जाता है। मच्छर और मक्खियां पनप रही हैं। आवागमन में असुविधा के साथ ही गंदगी के कारण संक्रामक रोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.