लखीसराय, फरवरी 5 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बिहार एसटीएफ, लखीसराय जिला पुलिस एवं आंध्रप्रदेश के तिरूपति पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में किऊल थाना क्षेत्र के खगौर गांव निवासी धीरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से Rs.9,75,000 नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, धीरज कुमार पर आरोप है कि उसने 16 जनवरी 2026 को आंध्रप्रदेश के तिरूपति थाना क्षेत्र अंतर्गत एक तंबाकू कंपनी से करीब Rs.10 लाख की चोरी की थी। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया था, जिसकी तलाश तिरूपति पुलिस लगातार कर रही थी। तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया सूचना के आधार पर आरोपी की लोकेशन लखीसराय में ट्रेस की गई। इसके बाद बिहार एसटीएफ और लखीसराय पुलिस के सहयोग से संयुक्त छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद नकदी को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की ज...