रांची, जुलाई 10 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर विशेष अनुष्ठान हुआ। भगवान श्रीमन्नारायण का विश्वरूप दर्शन, सुप्रभातम् और मंगलाशासनम् के बाद पांचरात्र विधि से नित्याराधन संपादन हुआ। दूध, दही, हल्दी, चंदन, शहद, गंगाजल और डाभयुक्त जल से वैदिक रीति के द्वारा महाभिषेक कराया गया। नेत्रों के सफल मनोरथ स्वरूप शृंगार रस सागर भगवान दंपति को रेशमी वस्त्रों से और आभूषणों से अलंकार समर्पण किया गया। नक्षत्र, कुंभ और कपूर से महाआरती हुई। खीर, फल और मेवा का बालभोग नैवेद्य हुआ। भक्तों में प्रसाद वितरण हुआ और सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना में शामिल हुए। 25 साधकों ने गुरु दीक्षा ली चंद्र अघोर आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर 25 साधकों ने गुरु दीक्षा ली। गुरु चंद्र भूषण नाथ अघोरी ने कहा कि ईश्वर का अनुभव प्...