मुजफ्फरपुर, फरवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिहार सरकार ने मंगलवार को घोषित सालाना बजट में खेती-किसानी के लिए कई योजनाओं के लिए फंड उपलब्ध कराया है। इन योजनाओं से उत्तर बिहार के सभी जिलों को लाभ मिलेगा। खासकर तिरहुत नहर फेज दो का निर्माण कार्य पूरा होने और फेज एक के जीर्णोद्धार से किसानों को सिंचाई की अतिरिक्त सुविधा मिल जाएगी। फेज दो के तहत आनेवाले 1.20 लाख हेक्टेयर नये इलाकों में सिंचाई हो सकेगी। वहीं, फेज वन के तहत नहर और उससे जुड़े आहर-पइनों का जीर्णोद्धार वीबी जी रामजी के तहत किया जाना है। इससे एक बार फिर दो लाख हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा और सुदृढ़ होगी। तिरहुत नहर अंचल, मुजफ्फरपुर के अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने बताया कि वर्तमान में तिरहुत नहर परियोजना के फेज दो का काम तेज गति से चल रहा है। इस परियोजना से जुड़े तीन चौथाई काम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.