मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। तिरहुत नहर को फरदो नाला से जोड़ते हुए उसके विकास की योजना करीब डेढ़ दशक बाद भी फाइलों की धूल फांक रही है। साथ ही मधौल के पास तिरहुत नहर में डैम बनाकर उससे पनबिजली उत्पादन की भी योजना बनी थी। इसका प्रस्ताव जल संसाधन विभाग ने बनाया था, जिसे आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने भी मंजूरी दे दी थी। लेकिन इसके बाद परियोजना पर काम आगे नहीं बढ़ पाया। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, तिरहुत गंडक नहर विस्तारीकरण फेज टू के तहत इस प्रस्ताव को जल संसाधन विभाग ने तैयार किया था। इसे राज्य सरकार के माध्यम से मंजूरी के लिए केंद्र को भेजा गया था। प्रस्ताव को जल संरक्षण के अलावा पर्यावरण के विकास के लिए बेहतर मानते हुए केंद्र सरकार से भी हरी झंडी मिल गई। प्रस्ताव के अनुसार तिरहुत नहर में पानी के तेज बहाव को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.