गिरडीह, मार्च 6 -- बगोदर। बगोदर प्रखंड के तिरला पंचायत की मुखिया सरिता साव को सशक्त पंचायत नेत्री के लिए सम्मान मिला है। यह सम्मान उन्हें दिल्ली में मिला है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी के हाथों यह सम्मान उन्हें दिया गया है। पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय सशक्त पंचायत नेत्री अभियान राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने पहुंची मुखिया को यह सम्मान दिया गया है। बता दें कि 4 एवं 5 मार्च को दिल्ली में यह सम्मेलन आयोजित हुआ था। जिसमें निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों को इसमें आमंत्रित किया गया था। गिरिडीह जिले से इस सम्मेलन में तीन महिला मुखियाओं को आमंत्रित किया गया था। जिसमें तिरला मुखिया सरिता साव, बगोदर पूर्वी मुखिया बबिता देवी एवं सरिया प्रखंड के मंदरामो पूर्वी की मुखिया ...