शामली, जनवरी 12 -- राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मिथुन सिरोही के नेतृत्व में सोमवार को तिरंगे के कथित अपमान को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विजय चौक से सिटी बिजलीघर तक पैदल मार्च करते हुए नारेबाजी की और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के बाद सभी कार्यकर्ता नगर पालिका परिषद शामली कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अधिशासी अधिकारी से मुलाकात करने का प्रयास किया, लेकिन उनकी जगह पालिका अध्यक्ष अरविन्द संगल से मुलाकात हुई। पालिका अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि जिन स्थानों पर तिरंगे का अपमान हो रहा है, वहां से उसे आज शाम तक हटा लिया जाएगा। जिलाध्यक्ष मिथुन सिरोही ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की शान और सम्मान का प्रतीक है और उसका किसी भी प्रकार से अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। य...