संभल, मार्च 21 -- शाही जामा मस्जिद अब नए रंग-रूप में नजर आ रही है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की देखरेख में पिछले एक सप्ताह से मस्जिद की पुताई का काम चल रहा था, जो अब लगभग 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है। मस्जिद की दीवारों पर सफेद रंग की पुताई कर इसे और आकर्षक बना दिया गया है, जबकि लाल, सफेद और हरे रंग की रोशनी से इसकी खूबसूरती और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का कहना है कि नई पुताई से मस्जिद की ऐतिहासिक भव्यता और अधिक निखर कर सामने आई है। रात के समय रोशनी की सजावट इसे और भी मनमोहक बना रही है। एएसआई की इस पहल की सराहना करते हुए लोगों ने इसे ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में एक अच्छा कदम बताया। इस नई साज-सज्जा के बाद यह मस्जिद पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए और भी आकर्षण का केंद्र बन गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...