दुमका, अगस्त 7 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के अग्रसेन भवन में भारतीय जनता पार्टी दुमका जिला इकाई द्वारा हर घर तिरंगा तिरंगा यात्रा अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से बुधवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला जिलाध्यक्ष गौरवकांत के अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से प्रभारी भाजपा झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय मौजूद रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्रीय गौरव और एकता का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान सिर्फ झंडा लगाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनजागरण और राष्ट्रभक्ति का पर्व है। हमें इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यशाला के दौरान कार्यकर्ताओं को तिरंगा यात्रा के विभिन्न आयामों और क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जिला,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.