बुलंदशहर, अगस्त 13 -- आजादी का अमृत महोत्सव" के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकुंज हाल में तिरंगा मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मंगलवार को कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया, डीएम श्रुति, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ किया। प्रदर्शनी में भारत के राष्ट्रीय ध्वज का इतिहास, निर्माण प्रक्रिया, ध्वज संहिता तथा स्वतंत्रता संग्राम के ऐतिहासिक प्रसंगों से संबंधित चित्र, पोस्टर एवं मॉडलों को प्रदर्शित किया गया। विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा तिरंगा थीम पर आकर्षक चार्ट, पेंटिंग, हस्तशिल्प व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण रहीं। 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संकल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.