रुद्रपुर, मई 8 -- सितारगंज। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार शाम नगर के मुख्य चौक पर तिरंगा फहराकर भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य को नमन किया। इस दौरान भारत माता की जय के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने दिखा दिया कि भारत आतंक व आतंक को पनाह देने वालों को कतई माफ नहीं करेगा। पहलगाम हमले में पर्यटकों की नृशंस हत्या का बदला लेने के लिए भारतीय सेना को सैल्यूट किया। पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किच्छा रोड, खटीमा रोड में तिरंगा यात्रा निकालकर सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे, नवीन भट्ट, सतीश उपाध्याय, राकेश त्यागी, महेश मित्तल, भोला जोशी, भीमसेन गर्ग शामिल रहे।

हिंदी हिन...