बेगुसराय, अगस्त 14 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान की धूम है। विभिन्न संगठनों की ओर से लोगों में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए हर घर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। स्कूलों में भी रंगोली प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता आदि करायी गयी। इसी कड़ी में कला संस्कृति युवा विभाग, खेल विभाग व शहर के विभिन्न स्कूलों की ओर से शहर में गुरुवार को आरओबी के पास तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह बेगूसराय संग्रहालय के पास पहुंचकर समाप्त हुई। स्कूली बच्चों के हाथ में देशभक्ति पर आधारित तख्तियां लटकी हुई थी। वे देशभक्ति के नारे लगा रहे थे। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद जैसे नारों से पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। मार्ग में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.