लखनऊ, मई 25 -- पार्टी ने अभी तक प्रदेश में 10 हजार तिरंगा यात्रा का आंकड़ा किया पार यात्रा को अब ग्राम पंचायत स्तर तक निकाले जाने का किया गया फैसला इस मुहिम के बहाने पार्टी की पंचायत चुनाव की तैयारी पर भी नजर सांसद- विधायकों से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को लगाया गया विभिन्न वर्गों के गैर राजनीतिक लोगों को भी अभियान से जोड़ा लखनऊ, विशेष संवाददाता ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भाजपा तिरंगा यात्रा निकाल रही है। इन यात्राओं में लोगों की भागीदारी से उत्साहित पार्टी ने अब इस अभियान का दायरा भी बढ़ा दिया है। पहले तिरंगा यात्रा को ब्लॉक लेवल या विधानसभा स्तर तक निकाला जाना था। मगर अब इसे ग्राम स्तर तक आयोजित किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा के जरिए जहां भाजपा माहौल बनाकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों की काट में जुटी है। वहीं गांव-गांव पहु...