हरदोई, मई 23 -- पाली। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के पराक्रम व शौर्य को जन जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार नगर के वार्डो से तिरंगा यात्रा निकाली। पाली भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रंजन त्रिवेदी के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में नगर के सैकड़ो लोग शामिल हुए। तिरंगा यात्रा की शुरुआत पंथवारी देवी मंदिर से हुई। इसके बाद थाना चौराहा होते हुए मोहल्ला पटियानीम में काली मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करते हुए हिन्दुस्तान जिन्दाबाद, बन्दे मातरम, भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे। अनुज मिश्रा, शिवम तिवारी, सभासद राजन शुक्ला, राजेश सक्सेना, रामबाबू शुक्ला, आशुतोष मिश्रा, श्रीपाल कश्यप, राजीव मिश्रा, कुँवर बह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.