हाजीपुर, अगस्त 12 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को भाजपा व साथी दलों ने राजापाकर प्रखंड इकाई की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाला। कार्यक्रम में एनडीए के सभी घटक दलों के नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा के राजापाकर मंडल अध्यक्ष माधवी सिंह ने की। तिरंगा यात्रा की शुरुआत केसीआई विद्यालय परिसर से हुई। यात्रा राजापाकर मुख्य सड़क होते हुए दुर्गा मंदिर, राजापाकर थाना, बजरंगबली चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, शनिचर हाट चौक सहित विभिन्न बाजार क्षेत्रों से गुजरती हुई पुनः केसीआई विद्यालय में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा लिए गगनभेदी राष्ट्रभक्ति नारों के साथ कार्यकर्ता व नागरिक पूरे जोश व उमंग से आगे बढ़ते रहे। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.