एटा, मई 17 -- ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद शहर में भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। यात्रा में मौजूद लोग भारत माता की जयकारे लगाते हुए जा रहे थे। करीब दो घंटे तक यह यात्रा में भ्रमण करती हुई ठंडी सड़क पर समापन हुआ। तिरंगा यात्रा में जिले के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने प्रतिभाग किया। शनिवार की शाम को तिरंगा यात्रा ठंडी सड़क स्थित ग्रीन गार्डन से शुरू हुई। प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि हमारी भारतीय सेना ने जो कर दिखाया है उससे हम सभी का सीना गर्व से ऊंचा हो गया है। पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू ने भारत माता की जयकारे लगाते हुए भारतीय सेना की वीरगाथाए बताई। उन्होंने यह अब नया भारत है। भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप सिंह, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, एमएलसी आशीष यादव आशू सहित तम...