फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 20 -- शमसाबाद। कस्बे में सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली गयी। इसमें युवाओं में गजब का जोश दिखायी दिया। भारत माता का जयघोष किया गया। थाना चौराहे से यात्रा शुरू हुयी। मुख्य बाजार से होती हुयी ब्लाक मार्ग पर पहुंचकर इसका समापन हो गया। विजय गुप्ता, रामलखन राजपूत, सुनील, महेश राजपूत, कुंअरजीत, रामकिशोर राजपूत, पंकज राजपूत, जोगराज आदि मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी यात्रा में साथ चली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.