बिजनौर, अगस्त 13 -- भाजपा स्योहारा मंडल के तत्वावधान में मंगलवार को पुराने डिग्री कॉलेज से एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि अशोक कुमार राणा विधायक धामपुर विधानसभा रहे। तिरंगा यात्रा डॉक्टर दीप सौरभ, मंडल अध्यक्ष नीरज कुमार राणा व कार्यक्रम संयोजक जयपाल सिंह व अमित कुमार वर्मा, डॉ. विनीत देवरा आदि के नेतृत्व में निकल गई। ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा पुराने डिग्री कॉलेज से आरंभ होकर रामलीला ग्राउंड, मिल चौराहा,सब्जी मंडी, गुरुद्वारा और जुमरात का बाजार में होते हुए फवारा चौक शुभमगलम मंडप में समापन हुई। तिरंगा यात्रा में अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई। बड़ा बाजार में व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा के प्रतिष्ठान पर पुष्प वर्षा की गई। तिरंगा यात्रा में उपस्थित उबैदुर रहमान ने अपना संबोधन किया। फव्...