खगडि़या, मई 25 -- गोगरी । एक संवाददाता ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गोगरी प्रखंड परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा गोगरी प्रखंड परिसर से निकलकर विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए जमालपुर बाजार होते हुए यात्रा जमालपुर के टेंपो स्टैंड गांधी चौक पर जाकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिला महामंत्री नीतीश कुमार और भाजपा नगर अध्यक्ष कुंदन निषाद एवं जदयू प्रखंड अध्यक्ष मायाराम ने संयुक्त रूप से की। यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं शिक्षकों एवं स्थानीय लोगो ने शिरकत कर भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद, शहीद जवान अमर रहे जैसे नारों से क्षेत्र का वातावरण देश भक्ति से सरावोर कर दिया। इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिला महामंत्री विनोद झा, निवर्तमान नगर अध्यक्ष राजेश पंडित ,भाजपा नेता वेद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.