गौरीगंज, मई 18 -- अमेठी। संवाददाता रविवार को जिले के अमेठी कस्बे में पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. संजय सिंह द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' के सफलता पर सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें एनसीसी कैडेट और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद और वंदे मातरम के नारों के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल लोग देश प्रेम के जोश से भरे दिखाई दिए। तिरंगा यात्रा आरआरपीजी कॉलेज अमेठी से शुरू होकर गांधी चौक, अम्बेडकर तिराहा होते हुए पुनः कॉलेज परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। रास्ते में दुकानदारों व आम लोगों ने तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत किया। आरआरपीजी कालेज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.