प्रयागराज, अगस्त 13 -- हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। यात्रा को डीएम ने शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क के गेट नंबर तीन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा सिविल लाइंस हनुमान मंदिर चौराहा से होते हुए पुनः आजाद पार्क के तीन नंबर गेट पर सम्पन्न हुई। यात्रा में शामिल बेसिक शिक्षा विभाग के लगभग ढाई हजार शिक्षक, स्काउट एवं स्कूली बच्चे देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, प्रशिक्षु आईएएस अनिमेश वर्मा, बीएसए देवब्रत सिंह आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.