सिमडेगा, मई 16 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर शुकव्रार की शाम भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा के माध्यम से पाकिस्तान में आतंकवादी कैंपो को घ्वस्त करने के लिए भारतीय सेना के शौर्य पराक्रम और साहस की प्रशंसा करते हुए सेना को बधाई दी गई। भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में लोग भारतीय सेना के जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगा रहे थे। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल विजय का उत्सव नहीं बल्कि आतंकवाद के खिलाफ एक मजबूत और स्पष्ट संदेश भी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने घर में घुस कर आतंकवादी ठिकानो को नष्ट करके भारत की ताकत का एहसास दुनिया को करा दिया है। उन्होंने कहा कि अब किसी भी कीमत पर आंतकवाद को बदार्शत नहीं किया जाएगा। मौके ...