धनबाद, मई 20 -- धनबाद ऑपरेशन सिंदूर में भारत के वीर सैनिकों के अद्वितीय शौर्य व अदम्य साहस को सलाम करने के लिए सोमवार को शहर की सड़कों पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसका नेतृत्व एलबी सिंह और कुंभनाथ सिंह ने किया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत डीजीएमएस मैदान से हुई। हजारों की संख्या में लोग एक स्वर में भारत माता की जय घोष के साथ इस यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान हर मार्ग पर लोगों ने पुष्पवर्षा और जयघोष से तिरंगे का स्वागत किया गया। एलबी सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में हमारे जवानों ने यह सिद्ध कर दिया कि भारत न केवल अपनी सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम है, बल्कि हर चुनौती को मुंहतोड़ जवाब देने की ताकत रखता है। यह यात्रा उनके सम्मान में है। यह तिरंगा हर घर, हर दिल में लहराता रहे, यही हमारा प्रण है। आयोजन सफल बनाने में विकास साव, कुणाल सिंह, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.