प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 17 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करने के लिए शनिवार को बेल्हा के भाजपाइयों ने शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। धूमधाम से निकाली गई तिरंगा यात्रा और उसमें शामिल जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों का शहर वासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और पुष्पवर्षा कर भारत माता के सम्मान में जयकारे लगाए। शहर के तुलसी सदन हादीहाल में भाजपाइयों का जमावड़ा अपरान्ह तीन बजे से होने लगा था। करीब पांच बजे 51 मीटर लंबा तिरंगा लेकर सबसे आगे एनसीसी कैडेट निकले और उसके पीछे भाइजा कार्यकर्ताओं के साथ, पूर्व सैनिक, मातृशक्तियां और युवा वर्ग हाथों में तिरंगा लिए भारत माता और भारतीय सेना के सम्मान में जयकारे लगाते हुए शहर में निकले तो समूचा शहर देशभक्ति की भावना से सरोबार हो उठा। तुलसी सदन हादी हॉल से शुर...