बागपत, अगस्त 13 -- खेकड़ा। देश की आजादी के पर्व के उपलक्ष में कस्बे में मंगलवार को तिरंगा यात्रा में युवाओं का हुजूम देशभक्ति के नारे भारत माता की जयघोष के साथ आगे बढ़ता गया। प्रमुख चौराहों पर पुष्प वर्षा के साथ लोगों ने स्वागत किया। यात्रा का नगरपालिका कार्यालय से प्रारम्भ हुई। नगरपालिका चेयरपर्सन नीलम धामा ने यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर दस अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से लोगों को राष्ट्र के प्रति प्रेम की भावना जागृत करने हेतु तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा में छात्रों और युवाओं के अलावा भाजपा, हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं का हुजूम देशभक्ति के नारे भारत माता की जयघोष के साथ आगे बढ़ता गया। रास्ते में पुष्प वर्षा और ढोल नगाड़ों के साथ लोगों ने स्वागत किया। अर्वाचीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.