देवघर, अगस्त 9 -- देवघर। मोहनपुर प्रखंड में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभूति झा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बैठक की प्रभारी रीता चौरसिया व सह प्रभारी के रूप में पंकज सिंह भदोरिया मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक की शुरुआत पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर वंदे मातरम के गीत के साथ हुई। मंडल की प्रभारी रीता चौरसिया ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्यक्रम करना है और एक विशाल तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्र भक्ति का जुनून सबों को जगाना है। इसके साथ ही 15 अगस्त को अपने-अपने घरों के छत पर सुबह में तिरंगा लगाना है और शाम में तिरंगा को उतार लेना है। कहा कि तिरंगा ही हमारी शान है, तिरंगा ही भारत की जान है, तिरंगा ही हिंदुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.