सीवान, मई 19 -- बड़हरिया। बड़हरिया मुख्य बाजार में 22 मई को निकलने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर बड़हरिया सदर मंडल अध्यक्ष मनोज कुशवाहा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में तिरंगा यात्रा निकालने के लिए अलग अलग जिम्मेवारी दी गई। इसमें तिरंगा यात्रा को सफल बनाने को लेकर अधिक से अधिक जन सहभागिता बढ़ाने के लिए बैठक में चर्चा की गई। मौके पर डॉ अनिल कुमार गिरि, जिला उपाध्यक्ष अनुरंजन मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सह प्रखंड 20 सूत्री सदस्य अधिवक्ता जयप्रकाश गौतम, पूर्व मुखिया वीरेंद्र साह, सुनील कुमार चंद्रवंशी, प्रेम प्रकाश सोनी, सरपंच अरविंद श्रीवास्तव, महामंत्री विजय गुप्ता, सुरेश पाण्डेय , ओम प्रकाश पाण्डेय, नरेंद्र पर्वत, कन्हैया साह, राजेश गिरि समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.