लखनऊ, मई 13 -- -ब्लाक-तहसील तक 18 से 23 के बीच निकलेंगी तिरंगा यात्रा लखनऊ, विशेष संवाददाता ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद अब सेना के शौर्य को सलामी देने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली जाएंगी। यह यात्रा प्रदेश के सभी जिला-महानगरों के साथ ही तहसील और ब्लॉक स्तर तक निकलेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को सुबह 8 बजे पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास से इस यात्रा का शुभारंभ करेंगे। यह तिरंगा यात्रा मुख्यमंत्री आवास से 1090 चौराहे तक जाएगी। इसके लिए भाजपा ने छह सदस्यीय समिति भी गठित की है। तिरंगा यात्रा को भाजपा की जगह गैर राजनैतिक मंच के जरिए पूरे प्रदेश में निकाले जाने का निर्णय लिया गया है। इसकी रूपरेखा तय कर ली गई है। इसे लेकर बुधवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में एक बैठक भी हुई। तिरंगा यात्राओं का यह सिलसिला बुधवार को मुख्यमंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.