सुल्तानपुर, अगस्त 13 -- - हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित हुआ महोत्सव - वृहद तिरंगा मेला, भव्य तिरंगा म्यूजिकल कॉन्सर्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया सुलतानपुर,संवाददाता। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार परिसर में तिरंगा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें वृहद तिरंगा मेला, भव्य तिरंगा म्युजिकल कॉसर्ट, विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल के साथ स्थानीय कलाकारों द्वारा तिरंगा संगीत,नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी ने सभागार परिसर में स्थित शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक दल बृजेश कुमार पांडेय की टीम तथा पल्लवी नाट्य सामाजिक संस्थान ने देशभक्ति पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। प्रतिभागियो...