कौशाम्बी, अगस्त 12 -- हर घर तिरंगा अभियान अन्तर्गत पंचायतीराज विभाग के कर्मचारियों ने मंगलवार को बाइक रैली निकाली। रैली को कलक्ट्रेट परिसर से डीएम मधुसूदन हुल्गी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद बाइक रैली के माध्यम से हर घर तिरंगा लगाने व देशभक्ति का संदेश शहर के लोगों को दिया गया। अभियान के अंतर्गत पंचायतीराज विभाग की ओर से आयोजित तिरंगा बाइक रैली मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर से डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह की अगुवाई में निकाली गई। यह तिरंगा बाइक रैली कलक्ट्रेट परिसर से मंझनपुर चौराहा होते हुए ओसा चौराहा से समदा चौराहा पहुंची। इसके बाद मंझनपुर विकास खंड कार्यालय पर पहुंचकर समाप्त की गई। इस दौरान पंचायती राज विभाग के कर्मचारी नगर पालिका मंझनपुर के लोगों को घर-घर तिरंगा लगाने का संदेश दिया। रैली को रवाना किए जाते समय सीडीओ विनोद राम त्रिपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.