तिरंगामय हुआ शहर, भारत माता एवं वंदे मातरम् की जयघोष
जमशेदपुर, मार्च 24 -- नमन परिवार की ओर से शनिवार को भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के शहादत दिवस पर संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम स्थल पर मां भारती एवं शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। दीप प्रज्वलित कर मां भारती के रथ को तिरंगा झंडा दिखाकर रवाना किया गया।तिरंगा यात्रा में हजारों देशभक्तों ने धूप में भी शामिल होकर एक स्वर में वंदे मातरम एवं भारत माता की जयघोष के साथ एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान से चलकर भालूबासा, बाराद्वारी, रामलीला मैदान, सब्जी मंडी, मेडिकल लाइन, बड़ा गोलचक्कर से बसंत सिनेमा, मनोकामना मंदिर, कालीमाटी रोड, हावड़ा ब्रिज, आरडी टाटा गोलचक्कर, पुलिस लाइन, गोलमुरी चौक से होते हुए दोबारा एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में यात्रा समाप्त हुई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.