मुरादाबाद, जनवरी 27 -- मुरादाबाद। बढ़ते कदम संस्था के बुद्धि विहार स्थित कार्यालय पर डा. विशेष गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। संचालन संस्था के अध्यक्ष सृष्टि के अधिकारी ने किया। राजेश कुमार, राकेश सैनी, ऋषि, अंजना, रश्मि, शेखर, गीतांजलि पांडे, डा. मेहंदी दत्ता, रमेश आर्य आदि मौजूद रहे। विश्व जागृति मिशन ने आशियाना स्थित दिव्य लोक आश्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वक्ताओं ने देश की एकता,अखंडता एवं संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त किया। अंत में मिष्ठान वितरित किया गया। मंडल प्रधान राकेश अग्रवाल, प्रवीण कुमार अग्रवाल, शोभा अग्रवाल, गीता अग्रवाल, आशा चंद्र विदुला, आशा भंडूला, विनोद भटनागर, उमा, पूनम साहनी, मीरा, मंगला, सत्यवती आदि शामिल रहे। चैरिटेबिल ट्रस्ट आओ हाथ बढ़ाएं ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क संचालित ट्यूशन सेंटर के बच्चों के साथ ट्रस्ट कार्यालय पर...