सहारनपुर, जनवरी 13 -- नगर निगम ने मंगलवार को तिब्बत मार्केट में मुनादी कराकर अतिक्रमणकारियों को अंतिम चेतावनी दी। निगम की ओर से साफ कहा गया है कि दुकानदार स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा बुधवार सुबह नगर निगम अपने संसाधनों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा। करीब 50 साल पुराने तिब्बत मार्केट में कुल 69 दुकानें संचालित हैं। पांच जनवरी को महापौर ने वर्षों से चले आ रहे अतिक्रमण को हटाने के स्पष्ट निर्देश दिए थे। महापौर के आदेश पर अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा ने दुकानदारों को मंगलवार तक का समय दिया था, लेकिन तय समय सीमा के बावजूद अधिकांश दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। इसके बाद मंगलवार को दोबारा मुनादी कराकर सख्त चेतावनी जारी की गई। महापौर डॉक्टर अजय सिंह का कहना है कि तिब्बत मार्केट की किसी भी दुकान का नगर निगम द्वारा कोई वैधानिक आवंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.