वाराणसी, फरवरी 11 -- सारनाथ (वाराणसी)। पूर्व डिप्टी कंट्रोलर ऐंड ऑडिटर जनरल (सीएजी) एवं संस्कृति मंत्रालय में केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान सारनाथ की फाइनेंस कमेटी की सदस्य डॉ. स्मिता एस. चौधरी ने मंगलवार को तिब्बती संस्थान का निरीक्षण किया। संस्थान की कुलसचिव डॉ. सुनीता चंद्रा ने खाता एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस दौरान डॉ. स्मिता ने फाइनेंस बोर्ड द्वारा संस्थान में इंटरनल ऑडिट सेल के गठन, सृजन एवं क्रियान्वयन पर चर्चा की। कहा कि संस्थान के कण-कण में तिब्बती परंपरा और भारतीय संस्कृति का संगम है। वर्तमान में यह संस्थान नालंदा की परंपरा को सहेजने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उपकुलसचिव डॉ. हिमांशु पांडेय, सहायक कुलसचिव डॉ. सुमिल तिवारी, प्रमोद सिंह, सुनील कुमार सहित आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.