चित्रकूट, जनवरी 31 -- चित्रकूट। संवाददाता प्राथमिक विद्यालय कालूपुर में शनिवार को तिथि भोज पर बच्चों ने पूड़ी-सब्जी के साथ खीर खाई। मसाला कारोबारी बृजेश त्रिपाठी की तरफ से तिथि भोज का आयोजन किया गया। जिसमें प्रभारी डीपीआरओ के अलावा नगर शिक्षाधिकारी शशांक शेखर शुक्ला भी शामिल हुआ। मसाला कारोबारी व अधिकारियों ने बच्चों के साथ पंगत में बैठकर भोजन ग्रहण किया। परिषदीय स्कूलों में तिथि भोज का आयोजन शुरु किया गया है। जिसमें एमडीएम से हटकर बच्चों को अभिभावकों के अलावा अन्य लोग तिथि भोज का आयोजन कर सकते है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...