मिर्जापुर, नवम्बर 27 -- मिर्जापुर। पीएम पोषण योजना के तहत संचालित तिथि भोज कार्य के अंतर्गत गुरुवार को एरीज एग्रो लिमिटेड की ओर से कोन ब्लाक के कंपोजिट स्कूल मवैया में तिथि भोजन का आयोजन किया गया। तिथि भोज में बच्चों ने सुस्वादु दाल-रोटी,चावल,सब्जी और खीर ग्रहण कर प्रसन्नता जाहिर की। दानदाता कंपनी के प्रतिनिधियों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक से तिथि भोज कराने की इच्छा जताई। प्रधानाध्यापक ने तिथि तय कर अपनी स्वीकृति प्रदान की। इसी क्रम में दानदाता ने विद्यालय के रसोइयों को विद्यालय के 152 छात्र-छात्राओं की खुराक की हिसाब से उपलब्ध कराए गए खाद्य सामग्री से रसोइयों ने रोटी, दाल, सब्जी,चावल, खीर बनाकर बच्चों को तिथि भोजन कराया। भोजन करने के बाद बच्चों में कंपनी की ओर से पेन ,पेंसिल, इरेजर, कटर आदि स्टेशनरी भी वितरित किया गया। विद्यालय कुल पंज...