फरीदाबाद, मई 17 -- फरीदाबाद। वन विभाग तिगांव एवं सिकरौना खंड को हरा भरा बनाने के लिए 4365551 रुपये खर्च करेगा। इन दोनों ब्लॉक में करीब दो लाख पौधे लगाए जाएंगे।इसके लिए वन विभाग ने दो अलग टेंडर लगाए हैं। तिगांव ब्लॉक में 2122314 रुपये और सिकरौना ब्लॉक में 2243237 रुपये व्यय किए जाएंगे। मानसून को अब दो महीना शेष रह गया है। जून के अंत में प्रीमानसून बारिश की संभावना है। वहीं जुलाई में मानसून दस्तक दे देगा। वन विभाग हर वर्ष जिले को हरा भरा बनाने के लिए लक्ष्य निर्धारित करता है। इसके तहत निशुल्क पौधा वितरण, पौधारोपण, सीड्स बॉल आदि तैयार की जाती है। इसके अलावा ठेके पर भी जिले के विभिन्न हिस्सों में पौधे लगाए जाते हैं। वन विभाग ने उसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार वन विभाग का तिगांव और सिकरौना ब्लॉक पर विशेष ध्यान रहेगा। यहां पर विभाग प...