अमरोहा, फरवरी 11 -- अमरोहा, संवाददाता। पंचायती राज विभाग मंडी धनौरा विधानसभा क्षेत्र के गांव तिगरी में 1.41 करोड़ रुपये की लागत से पंचायत उत्सव भवन का निर्माण कराएगा। यह जिले का पहला पंचायत उत्सव भवन होगा। जिले से भेज गए प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति मिल गई है, जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू करा दिया जाएगा। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग भी अब आधुनिक सुविधाओं वाले बारातघर में शादी-समारोह कर सकेंगे। बैंक्वेट हॉल में मेहमानों का स्वागत होगा। जरूरतमंदों के लिए शासन की ओर से पंचायत उत्सव भवन बनवाया जाएगा। इस संबंध में करीब पांच माह पूर्व आदेश जारी किया गया था। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पंचायत उत्सव भवन के निर्माण का प्रस्ताव मांगा गया था। विभागीय अफसरों ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। शासन ने गजरौला ब्लॉक क्षेत्र के गांव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.