संभल, अक्टूबर 27 -- संभल। आगामी कार्तिक गंगास्नान तिगरी मेला के दृष्टिगत जिले में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए संभल पुलिस प्रशासन ने व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन योजना जारी की है। यह डायवर्जन 30 अक्तूबर 2025 की दोपहर 12 बजे से 5 नवंबर 2025 की मध्यरात्रि तक प्रभावी रहेगा, जिससे मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनी रहे। 27 अक्टूबर से 5 नवंबर 2025 तक चलने वाले इस पारंपरिक मेले में लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचेंगे। भीड़ के प्रबंधन के लिए भारी वाहनों व हल्के वाहनों के लिए अलग-अलग रूट प्लान तैयार किया गया है। मुरादाबाद से संभल होकर दिल्ली जाने वाले वाहन, चौधरी सराय चौकी से बाया खिरनी तिराहा-गंवा-कैसरपुर-रजपुरा-नूरपुर तिराहा-इन्द्रा चौक बबराला-नेहरू चौक गुन्नौर-नरौरा पुल मार्ग से आगे जाएंगे। मुरादाबाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.