अमरोहा, सितम्बर 19 -- गजरौला, संवाददाता। पहाड़ी इलाकों में बारिश ज्यादा होने पर एक बार फिर से तिगरी गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। गुरुवार को दस सेमी जलस्तर और बढ़ गया। खादर क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गंगा किनारे लगी पुरोहितों की झोपड़ियां फिर से पानी की चपेट में आ गई हैं। बाढ़ खंड के अवर अभियंता सुभाष कुमार ने बताया कि बुधवार को तिगरी गंगा का जलस्तर 200.20 मीटर दर्ज किया गया था। इसके बाद बिजनौर बैराज से 94888 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिसके चलते गुरुवार को तिगरी गंगा का जलस्तर दस सेमी बढ़कर 200.30 मीटर हो गया है। खादर क्षेत्र के गांवों के खेतों में एक बार फिर से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। गंगा ने कटान शुरू कर दिया है। किसानों के मुताबिक गंगा तेजी से कटान करने लगी है। तिगरी तट पर लगी दुकानें व पुरोहितों ...