गुमला, फरवरी 22 -- जारी प्रतिनिधि। जारी प्रखंड के गोबिन्दपुर पंचायत अंतर्गत तिगरा और कमलपुर गांव में रविवार को सैकड़ों ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में दोनों गांवों के बीच स्थित बालू घाटों से हो रहे अवैध बालू खनन पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कमलपुर पड़हा व्यवस्था के बेल साहब संत कुमार भगत ने की। ग्रामीणों ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कई ट्रैक्टर मालिक रोजाना कमलपुर बालू घाट से अवैध रूप से बालू उठा रहे हैं,लेकिन प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है और नदी व जल स्रोतों का जलस्तर भी लगातार नीचे जा रहा है।ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से तय किया कि अब तिगरा और कमलपुर के लोग खुद बालू घाटों पर नजर रखेंगे और अवैध खनन को रोकने के लिए संगठित होकर कदम उठाएंगे। साथ ही जिला प्रशासन से मांग की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.