भभुआ, मई 30 -- नालंदा के बराबर गांव से भगवानपुर में आकर कर रहा था कारोबार अस्पताल गए समाजसेवी ने कहा सीने की पसली में चोट लगी है (पेज तीन) भगवानपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के भगवानपुर स्थित सुवरा नदी के पास शुक्रवार को ताड़ी उतारने के दौरान पेड़ से गिरकर एक युवक घायल हो गया। घायल 30 वर्षीय श्रवण चौधरी नालंदा जिला के बराबर गांव निवासी लखन चौधरी का पुत्र है। वह एक साल से भगवानपुर के बंधु पासी के घर रहकर ताड़ी उतारने व बिक्री करने का कारोबार कर जीवनयापन कर रहा है। नदी के तट पर मॉर्निंग वाक करने गए लोगों ने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया। इस घटना की सूचना पर समाजसेवी आलोक सिंह अस्पताल पहुंचे और इलाज कराने में मदद करने में जुट गए। उनकी उपस्थिति में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.