नालंदा, सितम्बर 6 -- नालंदा जिले मानपुर थाना क्षेत्र के सरवहदी गांव में शनिवार अहले सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। गांव के खाड़ किनारे पानी में एक युवक का लहूलुहान शव तैरता मिला। पहचान होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान राजा चौधरी के रूप में हुई है। सुबह जब ग्रामीण रोज की तरह खाड़ किनारे पहुंचे तो उन्होंने पानी में तैरता शव देखा। यह नजारा देखते ही लोग दहशत में आ गए और मौके पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शव पर गहरे जख्म और धारदार हथियार से गोदने के निशान थे। पहली नजर में ही साफ हो गया कि हत्या बर्बरतापूर्ण तरीके से की गई है। परिजनों का कहना है कि राजा चौधरी रोजाना खाड़ किनारे ताश खेलने जाया करता था। शुक्रवार देर रात भी वह ताश खेलने निकला था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। बताया जाता है कि खेल के दौरान विवाद हुआ और उसी दौरान व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.