मुजफ्फर नगर, नवम्बर 22 -- थाना क्षेत्र के गांव तावली व सांझक के बीच शनिवार सुबह कोहरे के कारण बाइक सवार युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गयी। हादसे से मौके पर भारी भीड जमा हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हादसे में परिजनों मे कोहराम मचा हुआ है। थाना क्षेत्र के गांव तावली निवासी शरवेज शनिवार सुबह शहर से बाइक पर सवार होकर अपने गांव वापस आ रहा था। तावली व सांझाक के बीच सामने से आ रहे ट्रक ने कोहरे के कारण उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शरवेज की मौके पर मौत हो गयी। हादसे की सूचना मिलते ही सैकडो ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना पर शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.