फरीदाबाद, फरवरी 6 -- नूंह, संवाददाता। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन.एस. शेखावत ने तावड़ू में नए न्यायालय का उद्घाटन किया। साथ ही पुन्हाना में लघु सचिवालय में स्थानांतरित न्यायालय परिसर का शुभारंभ किया। इससे नूंह जिले की न्यायिक व्यवस्था को मजबूती मिली और लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। न्यायमूर्ति एन.एस. शेखावत ने तावड़ू में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि यह दिन जिले के लिए ऐतिहासिक है। इससे लोगों को न्याय के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और समय की भी बचत होगी। उन्होंने बताया कि तावड़ू में पहली बार अदालत का संचालन शुरू हुआ है, जिससे क्षेत्रवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि तावड़ू में दो नए न्यायालय शुरू किए गए हैं। इनमें एक उप-मंडल न्यायिक मजिस्ट्रेट रूपा की अदालत और दूसरी जेएमआईसी बेनिका की अदालत है। दोनों न्...