औरैया, फरवरी 8 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला समरथपुर में शनिवार रात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर किराना दुकान के ताले तोड़ दिए और नकदी सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। सुबह दुकान खोलने पहुंचे मालिक को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर व्यापारी नेता और पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी। समरथपुर स्थित सन साइन स्कूल के पास निवासी मोहित अवस्थी पुत्र उमेश अवस्थी ने मकान में ही परचून की दुकान खोल रखी है। शनिवार देर रात वह दुकान व मकान में ताला लगाकर अपने पुराने घर चले गए थे। आरोप है कि रात में चोरों ने ताले तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश किया और भागवत कार्यक्रम के लिए रखे करीब एक लाख रुपये नकद, दुकान की लगभग आठ हजार रुपये की बिक्री रकम तथा हजारों रुपये कीमत का किराना सामान चोरी क...