बिजनौर, अगस्त 6 -- भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोबिन चौधरी से जुड़े बहुचर्चित प्रकरण में जिला प्रशासन ने अब और सख्त रुख अपना लिया है। प्रशासन ने कारोबारी भाइयों तालिब और खालिद के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है। माना जा रहा है कि दोनों पर मुकदमा दर्ज मामलों के चलते उनकी देश छोड़कर भागने की आशंका जताई गई है। डीएम के आदेश पर लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। जिसके बाद अब देश छोड़कर नहीं जा सकते है। दोनों का नाम इमीग्रेशन सिस्टम में अपलोड किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक कारोबारी चारों भाईयों के पासपोर्ट भी शहर कोतवाली पुलिस ने जमा करा लिए है। पुलिस और जिला प्रशासन को इनपुट मिले थे कि खालिद और तालिब गिरफ्तारी से बचने के लिए देश छोड़ सकते हैं। इसी के आधार पर उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों की गतिविधियों पर नजर रख...