चित्रकूट, जनवरी 15 -- चित्रकूट। संवाददाता मुख्यालय कर्वी के गोल तालाब मोहल्ले में कृषि विभाग के संविदाकर्मी के मकान का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने नकदी समेत लाखों रुपये कीमत के गहने पार कर दिए। सुबह ताला टूटा मिलने की जानकारी पर गृहस्वामी मौके में पहुंचे। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थलीय जायजा लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। गोल तालाब निवासी कृष्ण स्वरुप मौजूदा समय पर कृषि विभाग में संविदाकर्मी के तौर पर झांसी में तैनात है। यहां उनके मकान में पत्नी के अलावा दो किराएदार रहते है। मकर संक्रांति के त्योहार में कृष्ण स्वरुप की पत्नी अपनी मायके चली गई थी। जबकि दोनों किराएदार अपने गांव चले गए थे। घर पर कोई स्थाई तौर में मौजूद नहीं था। रात में रखवाली के लिए कृष्ण स्वरुप की पत्नी के फूफा अशोक सिंह रोजाना लेटन...