मधुबनी, फरवरी 18 -- मधेपुर। मधेपुर थाने के महिसाम गांव निवासी बचाई मुखिया के पुत्र पंकज कुमार मुखिया(20) को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी एसआई सह केस अनुसंधानक आनंद किशोर रजक तथा एसआई कंचन कुमार सिंह ने पुलिस कर्मियों के सहयोग से की। वह महिसाम गांव में ही ताला तोड़कर एक व्यक्ति के घर मे चोरी करने तथा पांच व्यक्ति के घर में चोरी का प्रयास करने के मामले को लेकर मधेपुर थाना में दर्ज एफआईआर 19/26 का अप्राथमिकी आरोपित है। उसकी गिरफ्तारी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई है। यह जानकारी मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार चोर के पास से एक चाकू, लोहे का धारदार कटर, बाइक तथा मोबाइल बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अप्राथमिकी आरोपी पंकज कुमार मुखिया को बुधवार को न्यायिक हिरास...